दतिया| पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में भारी बवाल मचा हुआ है, शुक्रवार देर शाम कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया था सुबह तक कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी हाईवे पर जाम में नजर आईं, इसके अलावा पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली, दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है, कार्यकर्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने की मांग कर रहे हैं और आशुतोष तिवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी भी देखने को मिली, शनिवार सुबह चंबल संभाग के प्रभारी अभय प्रताप सिंह भी दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया, पर कार्यकर्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने की मांग करते नज़र आए|
डॉ नरोत्तम मिश्रा की कार्यकर्ताओं से अपील
मैंने कल भी विस्तार से बताया था मैं आज भी विस्तार से कह रहा हूं...यह पार्टी का निर्णय है..पर एक बात जरूर में आपके माध्यम से कार्यकर्ताओं से निवेदन करूंगा...अभी जो वीडियो फुटेज सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाए पेट्रोल/ मिट्टी का तेल डालते हुए कार्यकर्ता...वह ऐसा कोई भी कार्य ना करें...जैसा कल कहा था...ना मार्ग अवरुद्ध करना है...पार्टी के फोरम पर अपने तरीके से अपनी बात कही जाती है..इस तरह से व्यक्त नहीं की जाती है|
Continue With Google
Comments (0)