दांबुला। IPL के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एक बाद फिर अपनी धमक दुनिया के सामने दिखाई, 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया, वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए, जबकि 11 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया, वैभव की पारी से इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए,वहीं अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 67, प्रियांश आर्या ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रन बनाए।