कोर्ट के स्टे के बाद भी दबंगों का कब्जा जारी: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
टीकमगढ़।
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम परा खास में न्यायालय के आदेशों को ठेंगा दिखाकर दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय से स्टे (स्थगन आदेश) मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) टीकमगढ़ को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कोमल पुत्र रिल्ली (निवासी ग्राम परा खास, तहसील बड़ागांव धसान) की स्वामित्व वाली भूमि खसरा नंबर 489/2/3 ग्राम परा खास में स्थित है।
जबरन कब्जे की कोशिश: पीड़ित का आरोप है कि 5 अगस्त 2026 को गांव के ही अनावेदक जगदीश पुत्र लक्ष्मण, नारायण पुत्र लक्ष्मण एवं अनिल पुत्र जगदीश द्वारा जबरन और हिंसा के बल पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
न्यायालय से मिला स्टे आदेश: दबंगई से परेशान होकर पीड़ित ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) न्यायालय, टीकमगढ़ की शरण ली। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण क्रमांक दाण्डिक/164/2026 में दिनांक 14 अगस्त 2026 को प्रारंभिक आदेश पारित कर अनावेदकों को उक्त भूमि पर कब्जा करने से स्पष्ट रूप से मना (स्थगन) कर दिया था।
कोर्ट का आदेश बेअसर, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल
पीड़ित कोमल वंशकार का कहना है कि एसडीएम न्यायालय का स्टे ऑर्डर जारी होने के बाद भी विपक्षी मान नहीं रहे हैं और खुलेआम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए जमीन पर जबरन कब्जा जमा रहे हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पुलिस थाना बड़ागांव धसान में लिखित सूचना और शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अनावेदकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ढिलाई के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
Continue With Google
Comments (0)