दिल्ली/इंदौर/मेघालय। व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मिली सोनम की जमानत को रद्द कर दिया है, दरअसल मेघालय पुलिस ने जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका लगाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को रद्द करते हुए सोनम को 3 हफ्ते के अंदर सरेंडर करने को कहा है, इसके अलावा कोर्ट ने 6 महीने में ट्रायल पूरा करने के भी आदेश दिए हैं।