भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 जून को देशभर में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे। देश के 9 करोड़ 50 लाख किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी, जबकि मध्यप्रदेश के 81 लाख 67 हजार किसानों को 1,037 करोड़ रुपये मिलेंगे। देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि महाविद्यालयों, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायतों, मंडियों और पैक्स संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा करीब 46 लाख किसान प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। शिवराज ने किसानों से इन कार्यक्रमों में जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि पीएम-आशा योजना के तहत कई राज्यों में एमएसपी पर मूंग खरीदी की अनुमति दी गई है और मध्यप्रदेश पर फैसला शुक्रवार को होगा। अलनीनो के कारण मानसून में देरी की आशंका को देखते हुए 197 जिलों, जिनमें मध्यप्रदेश के 16 जिले शामिल हैं, के लिए केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रणनीति बना रही हैं। मीनाक्षी नटराजन प्रकरण पर दिग्विजय सिंह के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।"
20 जून को पीएम किसान उत्सव दिवस, किसानों को मिलेगी सम्मान निधि
शिवराज बोले- मप्र में मूंग खरीदी पर कल होगा फैसला
Continue With Google
Comments (1)
Bahau badiya