मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नीब करौरी बाबा को समर्पित विश्व रिकॉर्ड कलाकृति का उद्घाटन
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में पूज्य संत नीब करौरी बाबा जी को समर्पित विश्व रिकॉर्ड टाइपोग्राफिक कलाकृति परियोजना का भव्य शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर बाबा जी के पौत्र धनंजय शर्मा भी उपस्थित थे, जो इस परियोजना की गरिमा को और बढ़ाते हैं।इस अद्वितीय कलाकृति को इंद्रनील मजूमदार के नेतृत्व में बनाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हैं और अनेक विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। उनके सहयोगी कलाकारों में देवलीना मजूमदार, अनुजा पाटीदार और देवादित्य घोष का भी विशेष योगदान रहा है।यह विशाल टाइपोग्राफिक कलाकृति 30 फीट × 30 फीट के आकार में तैयार की गई है, जिसमें पवित्र शब्द "राम" को हजारों बार कलात्मक ढंग से लिखकर नीब करौरी बाबा जी का दिव्य स्वरूप उकेरा गया है।यह परियोजना सिर्फ एक कलात्मक उपलब्धि नहीं है, बल्कि आस्था, सेवा, भक्ति और भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति को समर्पित एक विशेष प्रयास है। इसका उद्देश्य बाबा की शिक्षाओं और सेवा-भाव को कला के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।इंद्रनील मजूमदार ने कहा, "यह कलाकृति केवल विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी आस्था और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।" उन्होंने यह भी बताया कि श्री धनंजय शर्मा के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने श्रद्धा, समर्पण और बारीकी के साथ इस परियोजना को पूरा किया। इसके साथ ही, विश्व रिकॉर्ड के सभी निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण भी किया गया।यह परियोजना भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के प्रति आस्था की एक अनूठी मिसाल पेश करती है और कलात्मकता के माध्यम से सेवा का संदेश फैलाने का प्रयास है।
Continue With Google
Comments (0)