​श्री मेहरबान राजपूत बने कुड़याल उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष, किरण अहिरवार ने दी शुभकामनायें


​टीकमगढ़:
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सांगठनिक नियुक्तियों के तहत टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली कुड़याल उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री मेहरबान राजपूत को नियुक्त किया गया है। जतारा विधानसभा में एक उपब्लॉक कुड़याला बढ़ाया गया है ।
​यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी माननीय श्री हरीश चौधरी के अनुमोदन के उपरांत, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र (जीतू) पटवारी द्वारा जारी पत्र (क्रमांक: 858/26, दिनांक: 04/11/2026) के माध्यम से की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।