दतिया| विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है, पूर्व विधायक और दतिया राजघराने के मुखिया घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, दरअसल राजेंद्र भारती को सजा के बाद दतिया विधानसभा सीट खाली हुई थी जिस पर उपचुनाव हो रहे हैं, कांग्रेस की तरफ से घनश्याम सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा था क्योंकि राजेंद्र भारती पहले ही कह चुके थे कि पार्टी उनके परिवार को टिकट न देकर किसी दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतरे, तो घनश्याम सिंह सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे जिनके नाम पर कांग्रेस ने शनिवार देर शाम मुहर लगा दी|

घनश्याम सिंह का राजनीतिक सफर 

1993 में पहला विधानसभा चुनाव जीते

1998 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिला

2003 में विधानसभा का चुनाव जीते

2008 में नरोत्तम मिश्रा से चुनाव हारे

2013 में सेवढ़ा से चुनाव हारे

2018 में सेवढ़ा से विधायक चुने गए

2023 में सेवढ़ा से चुनाव हारे

घनश्याम सिंह के पिता महाराज कृष्ण सिंह जूदेव 1984 में भिंड दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद रहे हैं