दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को दतिया में आयोजित उपचुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर हर चुनाव में विजय संभव है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, एंदल सिंह कंसाना, सांसद संध्या राय, भारत सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी अभय यादव, विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मंचासीन रहे।बैठक को आगामी उपचुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।