दतिया। विधानसभा उपचुनाव में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे। बैठक के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से विस्तार से चर्चा की गई और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मंथन हुआ।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाए रखने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। टिकट कटने से आहत होकर कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस्तीफों पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सभी इस्तीफों को अस्वीकार किया गया है।
साथ ही भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए सभी कार्यकर्ता अब एक जुट होकर काम करेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में दतिया का चुनाव लड़ा जाएगा
नेतृत्व ने साफ संकेत दिए कि पार्टी में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है,इस बैठक को दतिया उपचुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी के अंदर चल रही असंतोष की स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
Continue With Google
Comments (0)