भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 से सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार चल रही है...ढाई साल में दूसरी बार ऐसा मौका आया जब मंत्री से विभाग छीना गया हो...पथरिया से विधायक और मोहन सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीन लिया गया और अब लखन पटेल को आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है...इसके पहले नागर सिंह चौहान से भी वन विभाग छीना गया था और तत्कालीन मंत्री रामनिवास रावत को दिया गया था...जिसके बाद नागर सिंह चौहान की नाराजगी भी सामने आई थी...पर लखन पटेल ने विभाग बदले जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है...वहीं इस बार मंत्री से विभाग छीनने के बाद किसी दूसरे मंत्री को नहीं दिया गया...सीएम ने खुद अपने पास रखा है...सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री के फैसले के बाद नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

 

राज्यमंत्री का विभाग बदलने पर कांग्रेस का तंज

 

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का बयान भी सामने आया है...नायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि...पशु आहार में बड़ा घोटाला हुआ है...जिसके बाद लगातार कंट्रोवर्सी की खबरें सामने आई हैं...नायक ने राज्यमंत्री पटेल और उनके सचिव के बीच विवाद की बात कही है...नायक ने कहा कि...ट्रांसफर को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।