पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के तीन पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इनमें पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय, पूर्व सांसद सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक का नाम शामिल है।
तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया। भाजपा नेताओं ने इसे पश्चिम बंगाल में पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की राजनीति को लगातार समर्थन मिल रहा है।
वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद इस तरह के घटनाक्रम से पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा हो सकती है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Continue With Google
Comments (0)